यहीं तो प्यार है।
ए मेरे दिल सुन ये प्यार है।
उनके लाख नखरे है और उसमें छोटी सी फुहार है। यही
 तो प्यार है।
जब नज़रे मिली थी तो मिलने की इबादत थी,
आज उनकी ही गलतियों पर तकरार है।
ए मेरे दिल सुन, यही तो प्यार है।
वो खुश थे या नाराज़ इसका कोई ग़म नहीं था,
क्योंकि दिल के वो थे सबसे खास यही सितम था।
अब इस सितम से भी हमें तब प्यार था,
और जब पास आए तो इससे भी इकरार है।
ऐ मेरे दिल सुन, यही तो प्यार है।
वो मतलबी है,गुस्सैल है,और मतलबी दुकान है।
पर पहले एहसास में  वो दिल के मेहमान है।
दुनिया के नजरो में मेरा आशिक बेकार है
इसी अंदाज ए अदाओं से दिल का इजहार है।
ऐ मेरे दिल सुन यही तो प्यार है,
इन सारी कमियों बीच मोहब्बत की फुहार है
और अब कहते है मेरा आशिक बेकार है
पर, ए दिल सुन यही तो प्यार है।
कह दो कि उसने लाख सितम किए है मुझपे
कह दो कि मेरे बिन महफ़िल सजाए है उसने
और कह दो की वो बड़ा धोखेबाज है,
पर उसके याद में मिलन कि जो तड़प आज भी बेकरार है।
ऐ दिल सुन यही तो प्यार है। 
लोगों ने कहा,दुनिया ने कहा,वो पागल है बेकार है,
और हमने सुना,महफ़िल ने सुना,फिर दिल सुन कर मिलन को बेकरार है।
ऐ मेरे दिल सुन, यही तो प्यार है।

- ओंकार